सिद्धार्थनगर: अकीदत और गम के माहौल में मनाया गया मोहर्रम, हल्लौर में निकला ऐतिहासिक जुलूस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, अदब और गमगीन माहौल में पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक उपनगर हल्लौर में अकीदतमंदों द्वारा गमी का जुलूस निकाला गयापूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, अदब और गमगीन माहौल में पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक उपनगर हल्लौर में अकीदतमंदों द्वारा गमी का जुलूस निकाला गया, जिसमें हजरत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत को याद कर नम आंखों से मातम किया गया।

जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में जुटे अकीदतमंदों ने जंजीरी और सीना मातम कर कर्बला के शहीदों को अपनी खिराजे-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। इस मौके पर उलेमा और स्थानीय लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में जुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सच्चाई और इंसानियत के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने तीन दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर भी बातिल (अधर्म) के सामने सिर नहीं झुकाया। उनकी यह महान शहादत आज भी पूरी दुनिया को अमन, भाईचारे और हक पर अडिग रहने का पैगाम देती है।

मोहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। हल्लौर सहित पूरे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा और आला अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर जुलूस की निगरानी की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.