सिद्धार्थनगर: अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया मुहर्रम, हल्लौर में अकीदतमंदों ने निकाला ऐतिहासिक जुलूस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मुहर्रम का पर्व बेहद शिद्दत, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मुहर्रम का पर्व बेहद शिद्दत, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उपनगर हल्लौर में अकीदतमंदों द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें कर्बला के अमर शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए भारी संख्या में लोगों ने मातम किया।

जुलूस के दौरान पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। इस दौरान अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम कर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की महान कुर्बानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंसाफ के लिए दी अपनी जान की कुर्बानी

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन के संदेश को याद करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के तपते मैदान में अन्याय, जुल्म और तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। उन्होंने सच्चाई, हक और इंसाफ की रक्षा के लिए अपना और अपने परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन बातिल के आगे सिर नहीं झुकाया।

भूख-प्यास पर भारी पड़े इमाम के उसूल

स्थानीय अकीदतमंदों ने कर्बला के ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए बताया कि यजीदी सेना द्वारा पानी बंद कर दिए जाने के कारण इमाम हुसैन और उनके छोटे-छोटे बच्चों ने तीन दिनों तक भूख और प्यास की बेइंतहा शिद्दत झेली। इसके बावजूद उन्होंने अपने उसूलों और सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा। उनकी यह लासानी शहादत आज भी पूरी दुनिया को इंसानियत, न्याय और अमन का पैगाम देती है।

सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन

मुहर्रम के इस संवेदनशील अवसर और जुलूस के मद्देनजर उपनगर हल्लौर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखे गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ जुलूस के रास्तों पर पूरी तरह मुस्तैद रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.