महराजगंज: बंद कमरे में मारपीट मामले में नया वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज: सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में बीते कल एक कमरे में युवक-युवती को बंद कर मारपीट करने के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में बीते कल एक कमरे में युवक-युवती को बंद कर मारपीट करने के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। घटना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समर धीरा के रहने वाले दो युवक रिश्तेदारी में आई एक लड़की से मिलने बैकुंठपुर पहुंचे थे, जो पिछले 15 दिनों से वहीं रह रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ में पता चला है कि देर रात किसी अज्ञात बात को लेकर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी सीएचसी भिजवाया।

वीडियो के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से ठीक पहले घर के सदस्यों को वहां से हटा दिया गया था। वहीं, एक पुल्लन नामक युवक प्रशासनिक कार्रवाई को गुमराह करने और घटना को दबाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस संवेदनशील मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश और खलबली का माहौल है। पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.