निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के घूसखोर लेखपाल पर कार्रवाई; जातिसूचक शब्द और मारपीट का आरोप, राजस्व विभाग में हड़कंप, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज की निचलौल तहसील में तैनात एक लेखपाल पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। रिश्वत लेने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और बीजेपी मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है मामला?
आरोप है कि लेखपाल ने रिश्वत मांगी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विवाद इतना बढ़ा कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष के साथ उसकी मारपीट भी हो गई। शिकायत मिलते ही DM ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना देर किए सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया।
राजस्व विभाग में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। DM की सख्ती से घूसखोर कर्मचारियों में खलबली है।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













