बुलंदशहर अलर्ट: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, खुर्जा में कोचिंग सेंटर सील, संस्थानों में मचा हड़कंप

बुलंदशहर

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुलंदशहर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुलंदशहर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हादसों को रोकने के लिए प्रशासनिक, नगरपालिका, बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले भर में अचानक चेकिंग अभियान चलाया।

एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल, रेस्तरां और कोचिंग सेंटरों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, बिजली की फिटिंग और बिल्डिंग की सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम ने एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। नगरपालिका और ऊर्जा निगम विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

प्रशासन ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल फायर सेफ्टी के इंतजाम पूरे करें। अग्निकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.