इटवा: ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना के बाद बंटा प्रसाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर इटवा नगर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर इटवा नगर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद श्रद्धालुओं व राहगीरों के बीच बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरित किया गया।

मंगलवार दोपहर तीन बजे से बिस्कोहर रोड स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर में विशेष आयोजन की शुरुआत हुई। यहां मारुति नंदन की आराधना और चालीसा पाठ के बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक अनवरत चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय जय श्री राम” और “जय हनुमान” के गगनभेदी नारों से इटवा नगर पंचायत क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

यह भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम बसंत जायसवाल और संतोष जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में विनय वर्मा, दीपक कुमार सोनी, मनीष श्रीवास्तव, सहीराम, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने अपना सहयोग दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.