सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘अ’ समवाय चेरिगवा की सीमा चौकी कोटिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘अ’ समवाय चेरिगवा की सीमा चौकी कोटिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) नीरज कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महानिदेशक का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर सुनाया।

कार्यक्रम में नेपाल एपीएफ के एएसआई शभोज बहादुर सारण, नेपाल पुलिस के जवान, कोटिया के ग्राम प्रधान बबलू चौबे, पूर्व ग्राम प्रधान रामजी जायसवाल, समाजसेवी शैलेंद्र कुमार, जयप्रकाश यादव और बशीर खान सहित कई स्थानीय नागरिक व बलकर्मी उपस्थित रहे। समवाय प्रभारी ने जवानों से निष्ठा और सजगता से सीमा सुरक्षा मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय शंकर यादव ने स्वतंत्रता दिवस को बाल श्रम और बाल विवाह से मुक्ति के संकल्प से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के साथ-साथ बाल अधिकारों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























