मऊ

मऊ जीएस एजुकेशनल एकेडमी बगली पिजड़ा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जीएस एजुकेशनल एकेडमी बगली पिजड़ा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति की सदस्य अनीता सिंह यादव उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदा साहनी, संध्या सिंह एवं अर्चना राय ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की संस्थापिका गुजराती देवी, प्रबंधक रमेश दुबे और प्रधानाचार्या कल्पना पाण्डेय सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि अनीता सिंह यादव ने विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रतिभा व शानदार प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण के संदेश के साथ हुआ।
बागपत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ौत स्थित बड़का रोड से एडवोकेट आकिब चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य व सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। pic.twitter.com/GTls7Kn6iB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2026

























