बलिया

बलिया 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जनपद बलिया में अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जनपद बलिया में अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने प्लासी व बक्सर के युद्ध से लेकर 1857 की क्रांति तक के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया। उन्होंने बलिया की माटी के अमर सपूत मंगल पांडेय के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि उनके विद्रोह ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। डीएम ने तिरंगे के रंगों के महत्व को रेखांकित करते हुए केसरिया को साहस, सफेद को शांति और हरे को समृद्धि का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों व परिजनों को सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























