सिद्धार्थनगर: रतनसेन कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘शक्ति दीदी’ अभियान आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत शनिवार को थाना बांसी पुलिस टीम द्वारा रतनसेन इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत शनिवार को थाना बांसी पुलिस टीम द्वारा रतनसेन इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और सीओ बांसी शुभेंदु सिंह व बांसी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में ‘शक्ति दीदी’ अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और नए कानूनों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1076, 1930, 1098 आदि) के प्रयोग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान में उप-निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल रितेश सिंह, संतोष सोनकर, महिला कांस्टेबल गीतांजलि कुशवाहा और अंतिमा सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.