महराजगंज: बागापार में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा टोला ऊसरहवा नर्सरी निवासी 35 वर्षीय हेमंत राजभर पुत्र लालू की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा टोला ऊसरहवा नर्सरी निवासी 35 वर्षीय हेमंत राजभर पुत्र लालू की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर परिजन हेमंत को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद कटहरा टोला आनंदनगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हेमंत की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मासूम बेटे भोलू और किशन पिता का साया उठने से बिलख रहे हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। बागापार चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु की पुष्टि हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.