बलिया

बलिया 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जनपद बलिया में धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जनपद बलिया में धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर व महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल, मिठाई व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित खेलकूद व दौड़ प्रतियोगिताओं के बालक व बालिका वर्ग के 6-6 विजेताओं को खेल किट प्रदान की गई।
जनसभा को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बलिया के ऐतिहासिक योगदान और मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों के त्याग को नमन किया। उन्होंने नई पीढ़ी से सेनानियों के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























