सिद्धार्थनगर: नवज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बर्डपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नवज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बर्डपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के नवज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बर्डपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव ने अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासित रहकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में जानवी, साधना, रितिका, नंदिनी, काजल, नमन वर्मा और ऋषभ साहनी सहित कई विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रवि कुमार, धनराज चौधरी, उमेश कुमार मौर्य, हीरालाल यादव, असलम तथा शिक्षिका रोशनी वर्मा, काजल, कौशल, ज्योति बिंदु व सफिया का विशेष योगदान रहा। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.