सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। घटना से आहत स्थानीय युवाओं ने मंगलवार देर शाम एक विशाल कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
यह कैंडल मार्च तुलसियापुर चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक से शुरू होकर स्टेट बैंक तक गया। मार्च के बाद आयोजित सभा में युवाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग के कारण 15 छात्रों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुखद अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि कोचिंग सेंटर में हुआ यह अग्निकांड अत्यंत हृदयविदारक है और इस हादसे से पूरा देश दुखी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ मुख्य रूप से अनिल अग्रहरि, अशोक पासवान, भोला प्रधान, अशोक अग्रहरि, गुलाम रसूल, जितेंद्र, बरकत, अमित मौर्या, कलीम, गोपाल तिवारी और हनुमान सहित भारी संख्या में स्थानीय युवा और नागरिक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: महिला ने गांव के ही लोगों पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लील हरकत का आरोप, एसपी से न्याय की गुहारhttps://t.co/TBkMIK6QjJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026












