महराजगंज: प्रेमी की बेवफाई से आहत नेपाली युवती ने चलती ‘थार’ कार के आगे कूदकर की जान देने की कोशिश

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी की बेवफाई से आहत पड़ोसी देश नेपाल की एक युवती ने चलती थार कार के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी की बेवफाई से आहत पड़ोसी देश नेपाल की एक युवती ने चलती थार कार के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे युवती की जान बाल-बाल बच गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मघाती कदम उठाने वाली युवती नेपाल के रूपनदेही जनपद की रहने वाली है। उसका पिछले 9 वर्षों से महराजगंज के नौतनवा कस्बे के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। इस बात की जानकारी मिलते ही युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह बुरी तरह भड़क गई।

न्याय की गुहार लेकर युवती नौतनवा थाने पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। थाने में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन पंचायत के फैसले से हताश और क्षुब्ध होकर युवती ने कस्बे में ही चलती थार गाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.