सिद्धार्थनगर: महिला ने गांव के ही लोगों पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लील हरकत का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही कुछ दबंगों पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही कुछ दबंगों पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय थाने से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग मिलकर उसके पति को शराब पिलाते हैं और उसकी आड़ में उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा महिला का एक व्यक्ति के साथ छेड़खानी का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे समाज में उसकी छवि धूमिल हो रही है।

महिला के अनुसार, जब उसने 16 जून 2026 को इस बात का विरोध करते हुए आरोपियों से शिकायत की, तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का भी प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग दौड़े, तब कहीं जाकर उसकी जान बची। जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए।

दबंगों के खौफ के कारण पीड़िता इस समय अपने रिश्तेदार के घर रहने को मजबूर है, लेकिन आरोपी वहां भी रिश्तेदारों को फर्जी वीडियो भेजकर मानसिक दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने स्थानीय थाना मिश्रौलिया में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। थक-हारकर उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.