औरैया
औरैया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशानुसार गठित फफूंद थाने की पुलिस टीम ने 23 जून 2026 को सुबह करीब 08:50 बजे ग्राम सैनपुर-भैसोल मार्ग मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त शिवजी तिवारी उर्फ शिवा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजेश तिवारी को दबोच लिया। पकड़ा गया अभियुक्त भैंसोल (थाना फफूंद, जनपद औरैया) का ही निवासी है।
अभियुक्त शिवजी तिवारी के खिलाफ फफूंद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 170/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 351(2), 64(1) और 3/4(2) पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में फफूंद थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उप-निरीक्षक राजवीर सिंह मय हमराह शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026












