बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहताश राणा अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मौके से तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि मृतक रोहताश राणा वर्ष 2025 में हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित बलबीर हत्याकांड मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हमलावरों की तलाश और पहचान के लिए पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026


























