बुलंदशहर:गुलावठी में दिनदहाड़े दुस्साहस; दुकान पर बैठे बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

गुलावठी/बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी वारदात सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी वारदात सामने आ रही है। यहाँ के व्यस्त इलाके में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक बैटरी व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से आसानी से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलावठी क्षेत्र के जाने-माने बैटरी व्यापारी रोहताश राणा आज अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के भीतर घुसकर रोहताश राणा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से लहूलुहान होकर रोहताश राणा वहीं गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग और अन्य दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक दोनों हत्यारे अपनी बाइक पर सवार होकर हवा में असलहा लहराते हुए रफूचक्कर हो गए।

3 खोखा कारतूस बरामद, फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सिटी (SP City), स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को मौके से 03 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें बैलिस्टिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए दुकान और आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है।

बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट (SWAT) और सर्विलांस सहित पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जिले के सभी निकास मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और दावा है कि जल्द ही दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.