जहाँगीराबाद: मोहर्रम की सातवीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस, हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद नगर में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर अंजुमन हुसैनी के तत्वावधान में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में श्रद्धा और अकीदत के साथ अलम का जुलूस निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद नगर में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर अंजुमन हुसैनी के तत्वावधान में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में श्रद्धा और अकीदत के साथ अलम का जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान खालोर ने किया।

जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और “या हुसैन” की सदाओं के बीच गम का इजहार करते हुए मातम किया। इस मौके पर अंजुमन हुसैनी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मनोज प्रधान को पारंपरिक पगड़ी बांधकर और सम्मान चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

अलम का जुलूस नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा अंसारी से शुरू होकर अंसारी रोड, मुख्य बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ मोहल्ला नूर वफ़ान पहुंचकर संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर तैनात रहे और शरारती तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

जुलूस में अंजुमन हुसैनी के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए अमन, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अंजुमन हुसैनी के प्रबंधक व सभासद सुल्तान अंसारी, नाजिम चौधरी, हाजी खालिद सिद्दीकी, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

सातवीं को बंद हुआ था हजरत इमाम हुसैन के खानदान का पानी: शहर काजी

शहर काजी डा. सैय्यद कलीम उर्रहमान बुखारी ने बताया कि मोहर्रम की सातवीं तारीख को ही यजीदी फौज ने हजरत इमाम हुसैन के खानदान का पानी तक बंद कर दिया था। इसलिए आज के दिन जगह-जगह शरबत व पानी के शिविर लगाए जाते हैं जिससे जुलूस में शामिल लोगों को शरबत व पानी की परेशानी न हो सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.