सिद्धार्थनगर: 4 साल पहले बनी पुलिया हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र के खखराव गांव को कोहडौरा-सोहना संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली एक प्रमुख पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र के खखराव गांव को कोहडौरा-सोहना संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली एक प्रमुख पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्ष 2021-22 में बनी इस पुलिया के बीचों-बीच बड़ा छेद होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क और पुलिया मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई थी, जिसका उद्घाटन तत्कालीन बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने किया था। लगभग 1500 से 2000 की आबादी वाले खखराव गांव के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ग्रामीण इसी रास्ते से जिला व तहसील मुख्यालय जाते हैं और इसी मार्ग पर एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है।

पुलिया की बदहाली से नाराज ग्रामीण रामप्रताप, दिनेश कुमार, हरीश कुमार और फूलचंद्र मिश्रा आदि ने किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए इसकी जल्द मरम्मत की मांग की है। इस मामले में इटवा के बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिया की मरम्मत को ब्लॉक की कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.