सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के निबिहवां गांव में 22 जून की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के निबिहवां गांव में 22 जून की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कई लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के गोसाईगंज गांव से एक बारात निबिहवां गांव आई थी। द्वारपूजा और अन्य रस्मों के बीच डीजे पर डांस चल रहा था, तभी दोनों पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों और मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि बराती पक्ष के रामशंकर गोसाई की तहरीर पर घराती पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026












