सिद्धार्थनगर: पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान, फुटपाथ विक्रेताओं को मिलेगा बड़ा लाभ

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाने के लिए 1 जून से तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाने के लिए 1 जून से तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस एक महीने के अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को ऋण, डिजिटल सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

डूडा के परियोजना अधिकारी के अनुसार, यह अभियान तीन स्तरों पर संचालित होगा। जनपद स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, नगर निकाय स्तर पर ‘लोक कल्याण मेले’ लगेंगे, जिसमें वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन और बैंकर्स-वेंडर्स संवाद कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, सेंसेस टाउन स्तर पर विशेष कैंप लगाकर पात्र वेंडर्स की पहचान की जाएगी।

अभियान के दौरान लंबित ऋणों का वितरण करने के साथ ही नए ऋण आवेदनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘स्वनिधि से समृद्धि’ योजना के तहत वेंडर्स के परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें अन्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही, दूसरा ऋण चुकाने वाले वेंडर्स के क्रेडिट कार्ड आवेदन कराकर उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन ने नगर निकायों और सेंसेस टाउन के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.