बुलंदशहर : पुलिस और हत्यारोपी के बीच सीधी मुठभेड़, मनीष सैनी का हत्यारा शिवम सैनी पैर में गोली लगने से लंगड़ा हुआ; गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में 21 जून की रात हुई हत्या के आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में 21 जून की रात हुई हत्या के आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अवैध पिस्टल की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि 21 जून को जहांगीराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मु0अ0सं0 329/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी शिवम सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी मौहल्ला आह्हान को हिरासत में लिया गया था।

मंगलवार को पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर जुगसाना खुर्द के जंगल में हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने गई थी। वहीं आरोपी ने पुलिस को धक्का देकर पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में लगी।

बरामदगी: मौके से 01 अवैध पिस्टल, 01 खोखा और 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और पुलिस पर हमले का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुठभेड़ टीम में उ0नि0 ऋषिपाल, उ0नि0 सौरभ, का0 रामपाल, का0 अंकुर व का0 दीपक शामिल थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.