बुलंदशहर: सरकारी अस्पताल में बदइंतजामी का बोलबाला, स्ट्रेचर न मिलने पर हाथ-पैर पकड़कर मरीज को ले जाने का वीडियो वायरल

बुलंदशहर

बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर स्थित एक सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर स्थित एक सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां खुरजा के सूरजमल जटिया अस्पताल में बदइंतजामी का आलम यह है कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। सोशल मीडिया पर अस्पताल के भीतर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गंभीर महिला मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। लाचार तीमारदार महिला मरीज के हाथ-पैर पकड़कर उसे हवा में लटकाकर अस्पताल के भीतर ले जाने को मजबूर दिखे। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर में एक अन्य मरीज को भी उसके परिजन गोदी में उठाए नजर आए। इस अमानवीय स्थिति को देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। स्थानीय लोगों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। स्वास्थ्य विभाग की इस बदइंतजामी पर अब सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.