बुलंदशहर
बुलंदशहर जहां एक ओर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक जवान पूरी निष्ठा के साथ सड़कों पर मुस्तैद हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जहां एक ओर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक जवान पूरी निष्ठा के साथ सड़कों पर मुस्तैद हैं। जब लोग एसी और कूलरों में भी परेशान हैं, तब ये जवान 40-41 डिग्री तापमान में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

बुलंदशहर के व्यस्ततम काला आम चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। तेज धूप के बावजूद जवान यातायात संचालन में जुटे हैं, ताकि आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो। ड्यूटी पर तैनात टीएसआई धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, कांस्टेबल नीरज कुमार और प्रशांत त्यागी सहित अन्य होमगार्ड जवान लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। ये जवान चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं।
उनकी यह समर्पित सेवा कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल है। स्थानीय लोगों ने भी इन कठिन परिस्थितियों में जवानों के प्रयासों की जमकर सराहना की है। भीषण गर्मी में डटे ये जवान समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
डेढ़ लाख की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल pic.twitter.com/rqZp6OG4Ko
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2026












