बुलंदशहर:खुर्जा विधानसभा में विकास की रफ्तार, विधायक निधि से 2 करोड़ की लागत से 22 सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के तहत विधायक मीनाक्षी सिंह की पहल पर विधायक निधि से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 22 सड़कों के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के तहत विधायक मीनाक्षी सिंह की पहल पर विधायक निधि से लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 22 सड़कों के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण और नगरीय इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से सीमेंट कंक्रीट रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण शामिल हैं।

प्रमुख कार्य व लागत

ग्राम उस्मापुर में प्रिंस के घर से पुलिया तक सीसी निर्माण पर 12.45 लाख, आसफपुर नागलिया में सतीश के प्लॉट से प्राइमरी स्कूल तक सीसी निर्माण पर 11.30 लाख, ग्राम भूड़ा में शिवकुमार के यहां से हरपाल के घर तक सीसी निर्माण पर 10.61 लाख, ऊंचा गांव में होली चौक से हनुमान मंदिर तक सीसी एवं नाली निर्माण पर 12.06 लाख, ग्राम जावल में शीतला माता मंदिर से ऋषि कुमार के घर तक सीसी एवं नाली निर्माण पर 6.69 लाख रुपये खर्च होंगे।

सनेता में कमल के घर से तालाब तक 6.98 लाख, रुद्री में श्यामवीर सिंह के यहां से बुधपाल के घर तक 6.70 लाख, गवा में सूरज के घर से देवी माता मंदिर तक 5.83 लाख, मदनपुर में प्रेमपाल के यहां से रणवीर तेवतिया के घर तक 7.25 लाख, नेकपुर में भगवान सिंह के यहां से नेकपाल सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण पर 10.70 लाख और कमालपुर में अशोक के घर से रेशम पाल सिंह के मकान तक 9.98 लाख रुपये की लागत आएगी।

खुर्जा नगर में माता घाट मंदिर मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क व नाली पर 16.98 लाख, बड़गांव में हरवीर की चक्की से रवि के घर तक 11.30 लाख, देवराला में ब्रजपाल राघव के घर से छत्रपाल के घर तक 11.67 लाख, सिविल कोर्ट परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क पर 12.82 लाख, अख्तयारपुर में सतपाल के घर से चौराहे तक 5.64 लाख, खंडुपुरा में शिव मंदिर से जगत सिंह के घर तक 6.40 लाख, कपना में बाँबी के घर से विनोद के घर तक 7.84 लाख रुपये खर्च होंगे।

अचलपुर में सुभाष चंद्र शर्मा के घर से काली सड़क की ओर इंटरलॉकिंग पर 1.87 लाख, खुर्जा नगर में फूटा दरवाजा मंदिर के सामने भूरा से केशव सैनी तक 4.15 लाख, मुरारी नगर कालिन्दी कुंज के निकट जीटी रोड से शांति स्वरूप के घर तक 7.59 लाख और हसनपुर लहूकी में मास्टर नानक चंद के घर से भगवत के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर 11.23 लाख रुपये की लागत आएगी।

कुल 22 सड़कों पर लगभग 1.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 5 कार्य खुर्जा नगर क्षेत्र में और शेष 17 कार्य विभिन्न ग्रामों में कराए जाएंगे।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास – खुर्जा विधानसभा का संपूर्ण विकास” के तहत यह कार्य कराए जा रहे हैं। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों और नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने बदलता_खुर्जा_विकसित_खुर्जा और विकसित भारत 2047 के विजन के साथ क्षेत्र को आगे बढ़ाने की बात कही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.