बुलंदशहर:राजघाट रेलवे पुल से गंगा में कूदा युवक: सतर्क गोताखोरों ने तत्परता से बचाई जान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राजघाट में 22 जून को रात्रि लगभग 9:00 बजे एक व्यक्ति ने रेलवे पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट में 22 जून को रात्रि लगभग 9:00 बजे एक युवक ने रेलवे पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया।

युवक की पहचान आगरा जिले के बरौली अहीर तहसील निवासी नारायण सिंह पुत्र हीरालाल उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। गोताखोरों द्वारा बचाए जाने के बाद उसके परिजनों को तत्काल घटना की सूचना दी गई।

राजघाट के ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने गोताखोरों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा पुत्र प्रेम शंकर, कंचन पुत्र कृपाल सिंह और कमल पुत्र लाल सिंह (सभी राजघाट निवासी) ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई।

ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने यह भी कहा कि राजघाट घाट पर तैनात गोताखोर हमेशा सतर्क रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इन जांबाज गोताखोरों को सम्मानित करने की मांग की है।

फिलहाल, युवक को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.