महराजगंज
महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वर्ष 2019 से फरार चल रहे गैर-इरादतन हत्या के मामले के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में चौक थाना पुलिस टीम द्वारा अमली जामा पहनाई गई।
थाना चौक पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक (एसआई) बृजभान यादव और कांस्टेबल रजनीश गौड़ की पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था व वारंटियों की तलाश में मुस्तैद थी। इसी दौरान टीम ने सटीक सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 97/2019, धारा 304 भा.द.वि. (गैर-इरादतन हत्या) से संबंधित वारंटी अभियुक्त सर्वेश (उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र खखनू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पडरी खुर्द का निवासी है।
पकड़े गए वारंटी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चौक पुलिस द्वारा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













