राष्ट्र चेतना मिशन का 11वां स्थापना दिवस: मेधावी छात्रों का सम्मान, सावरकर के पुत्र ने किया प्रेरित

बुलंदशहर

बुलंदशह सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ ने अपना 11वां स्थापना दिवस नमाज ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में भव्यता के साथ मनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशह सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ ने अपना 11वां स्थापना दिवस नमाज ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में भव्यता के साथ मनाया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सावरकर के पुत्र रणजीत सावरकर, कारगिल योद्धा डॉ. संजीव गोयल और आर.एस.एस. क्षेत्र प्रचारक डॉ. गोपाल दास शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मिशन द्वारा संचालित रक्तदान, निराश्रितों की सेवा, और निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि रणजीत सावरकर ने युवाओं से भगत सिंह और आजाद के सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव गोयल ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए लोगों से रक्तदान और देहदान का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव को समाज हित में सर्वोपरि बताया।

समारोह का संचालन मयूर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष मांगलिक, गौरव गर्ग, अनिल गर्ग समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.