यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू: दूसरे पाली में 9480 अभ्यर्थी हुए शामिल, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

जौनपुर

जौनपुर जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जा रही है। पहले दिन की दूसरी पाली में कुल 9,480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जनपद के सभी 21 केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों के तहत अभ्यर्थियों के जूते-मोजे, कान की बालियां और युवतियों के बालों के क्लेचर तक उतरवा लिए गए।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत करीब 1,200 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों और कोचिंग संचालकों पर पुलिस की पैनी नजर है। साथ ही विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.