अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जाना संरक्षक धीरेंद्र सिंह ‘नरसी’ का कुशलक्षेम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक श्रद्धेय धीरेंद्र सिंह उर्फ नरसी जी के फरीदाबाद अस्पताल से इलाज कराकर वापस लौटने पर उनके डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौरउ स्थित आवास पर शुभचिंतकों और पदाधिकारियों का तांता लगा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक श्रद्धेय धीरेंद्र सिंह उर्फ नरसी जी के फरीदाबाद अस्पताल से इलाज कराकर वापस लौटने पर उनके डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौरउ स्थित आवास पर शुभचिंतकों और पदाधिकारियों का तांता लगा हुआ है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ के मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने महासभा के वरिष्ठ साथियों के साथ उनके दौरउ आवास पहुंचकर धीरेंद्र सिंह नरसी जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह राघव और अन्य पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

धीरेंद्र सिंह नरसी जी का कुशलक्षेम जानने और उनका ढाढस बंधाने वालों में क्षत्रिय महासभा के संरक्षक एवं वरिष्ठ साथी कुंवर अभय प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ साथी नरेश उर्फ बबलू चौहान मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.