छपरौली: अमर शहीद यतेंद्र खोखर की 18वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, हवन-पूजन कर सपूत को किया नमन

छपरौली

बागपत जनपद के देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बदरखा गांव के लाल, अमर शहीद यतेंद्र खोखर की 18वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बदरखा गांव के लाल, अमर शहीद यतेंद्र खोखर की 18वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यमुना नदी के पावन तट पर स्थित उनके स्मृति स्थल पर एक भव्य यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने आहुतियां देकर शहीद की शहादत को याद किया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा बदरखा

विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव और तेजस्वी बिल्डर के डायरेक्टर शौकेंद्र खोखर बदरखा की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने शहीद यतेंद्र खोखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीद यतेंद्र खोखर अमर रहें’ के नारों से गुंजायमान रहा।

शहीदों के बलिदान से ही हम ले रहे हैं आजाद हवा में सांस

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शौकेंद्र खोखर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के शहीदों ने जो बलिदान दिए हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह इन अमर सपूतों की शहादत का ही परिणाम है।

छपरौली की इस क्रांतिकारी धरती पर महान शहीदों की याद में मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहस से प्रेरणा ले सकें।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में शहीद के परिजनों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुधीर चौधरी, विजेंद्र सिंह, बंटू चौधरी, वीरेंद्र गुल्लू, सुधीर, जोगिंदर आर्य, राजीव, यश खोखर, चेतन खोखर, तेजस्वी, तानिया आर्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद यतेंद्र खोखर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.