सिद्धार्थनगर:उसका बाजार सीएचसी पर शिक्षक विधायक का औचक निरीक्षण: अधीक्षक नदारद, इलाज के अभाव में तड़पते मिले मरीज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था उस समय उजागर हो गई जब शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुँचे।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था उस समय उजागर हो गई जब शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुँचे। विधायक के औचक दौरे से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन की भारी खामियां उजागर हुईं।

लापरवाही पर भड़के विधायक: अधीक्षक मिले गायब

निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के जिम्मेदार अधीक्षक मौके से नदारद मिले। शिक्षक विधायक ने अधीक्षक की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे जनसेवा के प्रति बड़ी लापरवाही करार दिया। अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में अनुशासन का अभाव साफ नजर आया।

घंटों तड़पते रहे मरीज, विधायक के आते ही शुरू हुआ उपचार

अस्पताल में संवेदनहीनता का दृश्य तब देखने को मिला जब विधायक ने पाया कि एक मरीज घंटों से बेड पर लेटा तड़प रहा था, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने उसका उपचार शुरू करने की जहमत नहीं उठाई। जैसे ही विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुँचे और कर्मचारियों को फटकार लगाई, तब जाकर आनन-फानन में मरीज का इलाज शुरू किया गया।

CMO को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

अस्पताल की अव्यवस्था और स्टाफ के ढुलमुल रवैये को देखते हुए शिक्षक विधायक ने मौके से ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधीक्षक समेत दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

ध्रुव कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक ने कहा अस्पताल में मरीजों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी संसाधनों और सुविधाओं का लाभ गरीबों को मिलना चाहिए, न कि इसे लापरवाही की भेंट चढ़ने दिया जाएगा।

इस घटना के बाद से जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी खलबली मची हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.