महराजगंज: पुराने मोबाइल के बदले बर्तन देने वाले निकले साइबर अपराधियों के मददगार, 5 शातिर गिरफ्तार, 80 लाख के फोन बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को आज एक बड़ी और चौंकाने वाली सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को आज एक बड़ी और चौंकाने वाली सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस और श्यामदेउरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने परतावल क्षेत्र से एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने मोबाइल इकट्ठा कर उन्हें साइबर ठगों तक पहुँचाता था।

फेरी वाले बनकर फैलाया जाल

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गांव-गांव में फेरी लगाकर कंबल और बर्तनों के बदले लोगों से उनके पुराने मोबाइल फोन लेते थे। चूंकि साइबर अपराधियों के IMEI नंबर पुलिस द्वारा ब्लॉक कर दिए जाते हैं, इसलिए वे इन पुराने फोनों के मदरबोर्ड का इस्तेमाल कर नई वारदातों को अंजाम देते थे। ये फोन कोलकाता के रास्ते साइबर गैंग्स तक पहुँचाए जाते थे।

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास से 318 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 80 लाख रुपये), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, फर्जी बिल और 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने विकेश कुमार, रमाकांत साहनी, बृजबिहारी, मुन्ना कुमार और रामदरश को गिरफ्तार किया है। इस सफलता में साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह की मुख्य भूमिका रही। एसपी ने जनता से अपील की है कि वे अपने पुराने मोबाइल फोन अनजान फेरी वालों को न दें, क्योंकि इनका इस्तेमाल देश विरोधी या आपराधिक गतिविधियों में हो सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.