बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में मंगलवार शाम उस समय कोहराम मच गया, जब एक विवाहिता ने अपने ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक लगते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकी पत्नी दयानंद, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी गांव हजरतपुर ने घर में कुंदी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
बताया गया कि रिंकी का मायका अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव गहतौली, जनपद अलीगढ़ में है। उसने करीब 9 वर्ष पूर्व दयानंद से लव मैरिज की थी। मृतका के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। महिला की मौत की सूचना मायके पक्ष को दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी वीडी गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026












