संदेश में संदेह? : अमेरिका से भारत लौटने के पहले काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की बड़ी अपील : एयरपोर्ट पर समर्थकों के मनाही की बात पर बढ़ी सरगर्मी

‘एयरपोर्ट मत आना’! भारत लौटने से पहले अभिजीत दिपके का यू-टर्न ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अमेरिका से भारत लौटने के ठीक पहले अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ न जुटाने की अपील की है। 6 जून को दिल्ली पहुंचने वाले दिपके ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि “हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, इसलिए एयरपोर्ट पर किसी तरह की भीड़ या प्रदर्शन न करें।”

दिपके ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी जल्द ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करेगी। लेकिन यह संदेश तब संदेह में बदल गया,जब उन्होंने अपने समर्थकों को एयरपोर्ट पर आने से मना कर दिया। लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल ये उठ रहा है कि, कहीं ऐसा तो नहीं कि राजनीतिक हवाओं के झोंकों ने अभिजीत दिपके के मनसूबे को परिवर्तन की राह पकड़ा दिया है? फिलहाल ये चर्चा का विषय है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है? अब दिपके के भारत आने और उनके मनसूबों एवं कारनामों से स्पष्ट हो जाएगा।
दिल्ली पहुंचने से पहले दिपके के बदले रुख को लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिपके द्वारा जारी संदेश में हो रहे संदेह का पर्दाफाश होने के बाद ही नकारात्मक विचारों और अफवाहों पर लगाम लग सकेगी और युवा अपने भविष्य के लिए एक मजबूत सहारा के रूप में काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) का दामन थाम कर अपनी लड़ाई दोगुनी ऊर्जा से लड़ेंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.