शिकारपुर: सपा नेता हरेंद्र चौधरी का तूफानी जनसंपर्क अभियान, बोले,क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा मुख्य संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी इन दिनों अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनके इस तूफानी दौरे से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

हरेंद्र चौधरी अपनी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात के साथ-साथ उनकी स्थानीय समस्याओं को भी गंभीरता से सुन रहे हैं।

हर गांव में पहुंचने पर समर्थकों और ग्रामीणों द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है। युवाओं और बुजुर्गों से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान हरेंद्र चौधरी ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और युवाओं के साथ क्षेत्र के विकास और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की।ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “शिकारपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य संकल्प है। आज भी हमारे क्षेत्र के कई गांव पक्की सड़क, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का मिल रहा अपार स्नेह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास रख रहे हैं।

हरेंद्र चौधरी के इस सक्रिय जनसंपर्क अभियान से शिकारपुर विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस अभियान से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है, वहीं विपक्षी खेमों में भी हलचल बढ़ गई है।इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.