बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से भगवान शनिदेव की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से भगवान शनिदेव की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नव दुर्गा शक्ति मंदिर के बाहर स्थापित शनिदेव मंदिर से मूर्ति चुरा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली खुर्जा में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मंदिर चौकी के निकट हुई है। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले भी नेहरूपुर स्थित जीटी रोड किनारे एक मंदिर में अराजक तत्वों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित कर दिया था।
एक माह के अंदर धार्मिक स्थलों पर हुई इन दो घटनाओं से हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026












