बुलंदशहर: ‘ऑपरेशन साई-वज्र’ के तहत गुलावठी पुलिस का बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट से ₹44 हजार की ठगी करने वाला आरोपी कृष्ण गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी पुलिस ने ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 44 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी पुलिस ने ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 44 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध श्री नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे Cy-Vajra अभियान के क्रम में गुलावठी पुलिस ने NCRP और समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहा था।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सीधे-साधे लोगों को बातों में फंसाकर साइबर ठगी करता था। इस संबंध में थाना गुलावठी पर मु0अ0सं0 334/26 पंजीकृत कर धारा 318(4) BNS एवं 66D IT Act के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

14 जुलाई 2026 को गुलावठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्ण पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला श्योदत्त, थाना गुलावठी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, उ0नि0 वैभव सिंह, का0 अंकुर मलिक और का0 अंकित कुमार।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.