बुलंदशहर: कानून व्यवस्था को खुली चुनौती! भाजपा नेत्री अपर्णा त्रिपाठी की कार का शीशा तोड़ ₹60 हजार और सोने की अंगूठी पार, CCTV में कैद हुई वारदात

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना कस्बे में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला समिति) अपर्णा त्रिपाठी की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के स्याना कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बेखौफ चोरों ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला समिति) अपर्णा त्रिपाठी की कार को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ दिया और भीतर रखा कीमती पर्स लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र के राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, स्याना में नई नानक मेडिकल के सामने स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने शीशा तोड़ा और अंदर रखा पर्स निकालकर फरार हो गया। पर्स में करीब ₹60,000 नकद, लगभग 6 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर स्याना क्षेत्र में वाहन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.