बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी से जुड़े म्यूल अकाउंट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना पहासू पुलिस द्वारा NCRP एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल पर उपलब्ध विवरण का विश्लेषण किया जा रहा था। इसी दौरान अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी की शिकायत प्राप्त हुई। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य अभिलेखों की जांच की गई तो पता चला कि अभियुक्त के खाते के माध्यम से कुल ₹1,96,000 की ठगी की गई है।
इस प्रकरण के संबंध में थाना पहासू पर मु0अ0सं0 224/26, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।
जांच के दौरान दिनांक 14-07-2026 को थाना पहासू पुलिस ने ग्राम करोथा निवासी शिवम पुत्र सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
शिवम पुत्र सुखवीर, निवासी ग्राम करोथा, थाना पहासू, जनपद बुलन्दशहर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र कुमार, थाना शिकारपुर, व0उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह बालियान, थाना पहासू,है0का0 अजय कुमार, रि0का0 शिवम वर्मा।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













