बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के नेतृत्व में नगर कोतवाली पहुंचे ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के नेतृत्व में नगर कोतवाली पहुंचे । यहां डेलिगेशन ने नवागत नगर कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की और बुलन्दशहर आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था और व्यापारियों से सम्बन्धित विभिन्न सुरक्षा विषयों पर गम्भीर वार्तालाप किया। डेलिगेशन ने आशा व्यक्त की कि नए प्रभारी के कुशल कार्यकाल में नगर के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय बेहतर बना रहेगा।
इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय व्यवसायी उपस्थित रहे। इनमें रविन्द्र गोयल – जिला अध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता – जिला संयोजक, पंकज गर्ग – जिला उपाध्यक्ष, नीरज रोड़ी – जिला उपाध्यक्ष, विक्की गोयल – बदरपुर जिला सचिव, राजकुमार वर्मा – वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री, नरेश वर्मा – सर्राफ कृष्णा नगर के प्रमुख, प्रीतम कुमार – बाबूलाल स्वीट्स के स्वामी एवं नगर अध्यक्ष, सचिन सक्सेना – युवा जिला इकाई, पंकज शर्मा – मालवीय मार्ग के अध्यक्ष शामिल थे।
बैठक के अन्त में नवागत कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026












