हापुड़: न्यू भीम नगर में बारिश के बाद जलभराव से हाहाकार, नाले का गंदा पानी सड़कों पर आने से लोग बेहाल, नगर पालिका मौन

हापुड़

हापुड़ जनपद के न्यू भीम नगर वार्ड नंबर 4 में मानसून की पहली बारिश ने ही स्थानीय प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के न्यू भीम नगर वार्ड नंबर 4 में मानसून की पहली बारिश ने ही स्थानीय प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद से सड़कों पर भीषण जलभराव हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बदतर स्थिति यह है कि नालों की समय से सफाई न होने के कारण नाले का दूषित और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और लोगों के घरों के मुहाने तक पहुंच गया है।

सड़कों पर समंदर सा नजारा, घुटनों तक पानी से निकलने को मजबूर लोग

वार्ड नंबर 4 न्यू भीम नगर के निवासियों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही पूरा इलाका टापू में तब्दील हो जाता है। वर्तमान में सड़कों पर घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को इस बदबूदार और दूषित पानी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। जलभराव के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी पूरी तरह ठप हो गया है।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.