लखनऊ:अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

लखनऊ

अपना दल (सोनेलाल) के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपना दल (सोनेलाल) के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान जनपद में संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री को जनपद में चल रही सांगठनिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं और सांगठनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे बुलंदशहर में संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Voice Of News 24