बुलंदशहर: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार,कई घायल

नरसेना

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पाली आनंदगढ़ गांव के पास दौलतपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद खेत में जा गिरी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से उछली और पास के एक खेत में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पीआरबी (पुलिस रिस्पांस वैन) को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों का उपचार जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

 

Voice Of News 24