बुलंदशहर: वलीमे में महिलाओं की फोटो खींचने पर बवाल, मेहमानों और ग्रामीणों में जमकर चले लाठी-डंडे

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब महिलाओं की तस्वीरें खींचने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में मेहमानों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

फोटो खींचने के विरोध पर भड़की हिंसा

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की कजमपुर देवली गांव में दो भाइयों के वलीमे की दावत चल रही थी। कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। आरोप है कि स्टेज पर बैठी महिलाओं की गांव के ही कुछ युवकों ने बिना अनुमति फोटो खींचनी शुरू कर दी। जब परिजनों और रिश्तेदारों ने इस पर आपत्ति जताई, तो युवक गाली-गलौज करने लगे।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की यह घटना पंडाल से शुरू होकर मुख्य सड़क तक पहुँच गई, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.