महमूदाबाद: सीतापुरबाग के पास मिला नवजात का शव, कुत्तों ने बनाया निवाला

सीतापुर

सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतापुरबाग के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतापुरबाग के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से फेंके गए इस नवजात के शव को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव को देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहाँ किसने और किन परिस्थितियों में फेंका था।

 

Voice Of News 24