लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आज भारी उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आज भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत लुधौरी के विभिन्न ग्रामों—ओरी पुरवा, चखरा, बलदेव पुरवा, सहते पुरवा और कान्हा पुरवा से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए निघासन कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने रैली के माध्यम से बाबा साहेब के संविधान, सामाजिक समता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
मिष्ठान वितरण और जनसंवाद ओरी पुरवा स्थित अंबेडकर स्थल पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जलपान के रूप में बूंदी के लड्डू वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पुलिस की सक्रियता के चलते संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।
निघासन में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मानवाधिकार ट्रस्ट ने किया भव्य आयोजनhttps://t.co/WRjDtorB6c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























