निघासन में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मानवाधिकार ट्रस्ट ने किया भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन क्षेत्र में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन क्षेत्र में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विचार गोष्ठी और माल्यार्पण का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कोल्हापुरवा, ओरी पुरवा, बलदेव पुरवा और चखरा जैसे क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए निघासन पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रसार का प्रण लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.